
नई दिल्ली ।। BJP के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धारा 370 और 35ए हटाने का एक महीना पूरा होने पर इसी विषय पर केंद्रित एक शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने का जिक्र किया गया है।
ये विडियो पीएम मोदी लाल किले पर दिए गए भाषण से शुरू होता है, जिसमें वह कहते हैं कि यदि ये अनुच्छेद सूबे के विकास के लिए इतने ही अहम थे, तो फिर इन्हें स्थाई दर्जा क्यों नहीं दिया गया। यही नहीं विडियो का समापन भी पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन से ही होता है।
पढि़ए-सोनिया गांधी ने अचानक इस नेता को पार्टी में दी इतनी बडी़ जिम्मेदारी, चुनाव से ठीक पहले किया ये बड़ा ऐलान
11 मिनट के इस विडियो में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर भी निशाना साधा है। यही नहीं कश्मीर की स्थिति के लिए उनकी ‘ऐतिहासिक गलती’ को जिम्मेदार ठहराया गया है। विडियो के अनुसार, धारा 370 पर उस वक्त बीआर आंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सरकार के फैसले का विरोध किया था।
BJP ने कहा कि पटेल ने उस समय 562 रियासतों को भारत में शांतिपूर्ण ढंग से विलय किया था, लेकिन कश्मीर के मसले को नेहरू ने खुद हैंडल किया। BJP ने दावा किया कि कश्मीर पर मसले पर संयुक्त राष्ट्र जाकर नेहरू ने बड़ी ऐतिहासिक भूल की थी। इसके अलावा फिर राज्य को स्पेशल स्टेटस देकर दूसरी गलती की, जिसका उस समय के कांग्रेस नेताओं ने भी विरोध किया था।
विडियो में दिखाया गया है कि उस समय डॉ। आंबेडकर ने नेहरू से कहा था अनुच्छेद 370 को देश के साथ विश्वासघात करने की तरह बताया था। इस अनुच्छेद के ड्राफ्ट को उन्होंने खारिज कर दिया था। विडियो में होम मिनिस्टर अमित शाह की ओर से संसद में दिए गए धारा 370 हटाए जाने के बयान का भी जिक्र किया गया है।