महिला इंस्पेक्टर के होटल में सेटिंग से चल रहा है जिस्म फिरोशी का धंधा, लोकल लड़की 2, तो विदेशी 5 हजार रुपए में…

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के मेरठ जिले में सेक्स वर्करों (वेश्याओं) का जाल फैला हुआ है। शहर के VIP इलाके आबूलेन और शास्त्रीनगर में कोठियों में देह व्यापार के काले कारनामे का भंडाफोड़ होने पर परत दर परत खुलने लगी हैं। यहां गढ़ रोड स्थित महिला इंस्पेक्टर के होटल में भी सेक्स रैकेट चल रहा है। एक व्यक्ति खुद को होटल मैनेजर बताकर बाहर से लड़कियां बुलाने की सौदेबाजी करता है।

आबूलेन, साकेत और शास्त्रीनगर की कोठियों में देह व्यापार चल रहा है। इसका भंडाफोड़ सोमवार को स्टिंग करके किया था। गढ़ रोड पर एक महिला इंस्पेक्टर के होटल में भी देह व्यापार चलना बताया गया। एक समाचार पत्र ने इसकी जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाली बात सामने आई।

पढि़ए-बूढ़ी मां को दुबई ले गया बेटा, नहीं रखा पोती का ‘ध्यान’ तो जलाए हाथ-पैर और बालकनी में बिना कपड़ों के…

गढ़ रोड स्थित एक होटल में भी देह व्यापार चलने की बात सामने आई तो पता चला कि ये होटल एक महिला इंस्पेक्टर का पति चलाता है। होटल मैनेजर बाहर से लड़कियां बुलाने के लिए सौदेबाजी कर रहा था। इंस्पेक्टर का होटल होने के चलते पुलिस जाने की जहमत नहीं उठाती।

स्पेशल लोगों की कोठियों और होटलों में देह व्यापार चलने की जानकारी पुलिस के पास भी है। पुलिस की साठगांठ से यह धंधा शहर में चल रहा है। इस धंधे को चलाने वाले ठेकेदार कहते हैं कि थाना पुलिस के पास वह मोटा पैसा पहुंचाते हैं। जिसके चलते पुलिस खामोश रहती है।

कोठियों से लेकर होटलों तक कहां-कहां लड़की जानी हैं, इसकी पूरी जानकारी विनोद को है। आरोपी विनोद ने बताया कि लोकल लड़की को 2000 रुपए तक देते हैं। जबकि विदेशी लड़की 5,000 रुपए लेती है। स्टिंग ऑपरेशन में विनोद लोकल व विदेशी लड़कियों की अलग-अलग दाम बता रहा है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News