दशहरा से ठीक पहले 5 करोड कर्मचारियों की बढ़ जाएगी सैलरी, तैयारी में जुटी मोदी सरकार

img

नई दिल्ली ।। सरकारी कर्मचारियों को दशहरा से पहले मोदी सरकार की ओर से एक बड़ा तोहफा मिल सकता है। दरअसल, फेस्टिव सीजन से ठीक पहले सरकार इन कर्मचारियों को जुलाई-दिसंबर 2019 के लिए Dearness Allowance DA) में 5 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहले बजट में भी केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि न्यूनतम पे और फिटमेंट फैक्टर में इजाफा हो सकता है। हालांकि, यूनियन बजट 2019 में इस बारे में कोई घोषण नहीं की गई।

पढ़िए-हिंदुस्तान की पहली अंतरिक्ष महिला यात्री, जिनकी मौत का रहस्य NASA ने सबसे छुपाया था

इस बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़कर 17 प्रतिशत हो जायेगा। जी बिजनेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार के अंतर्गत आने वाले इन कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का लाभ अक्टूबर 2019 से मिलने लगेगा। यदि मोदी सरकार ये फैसला लेती है तो साल 2016 में सातवां पे कमीशन लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी।

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (इंडस्ट्रीयल वर्कर्स) के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि जुलाई माह के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान होना अभी बाकी है लेकिन AICPI डेटा के अनुसार, वर्ष 2019 की दूसरी छमाही में महंगाई भत्ते में 5 फीसदी का इजाफा हो सकता है। जून 2019 में AICPI 316 के स्तर पर था। मई माह के मुकाबले इसमें 2 अंकों की ही बढ़ोतरी हुई है। फरवरी माह में AICPI 307 के स्तर पर था।

फोटो- फाइल

Related News