प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, सुबह दादी ने खोला दरवाजा तो नजारा देख उड़ गए परिजनों के होश

img

नई दिल्ली ।। छोटी उम्र का प्यार अक्सर जानलेवा होता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ राज्य में भी सामने आया है। जहां एक कपल ने लड़की के घर में अपनी जान दे दी। इस घटना से दोनों के परिजन सदमे में है। पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लड़की की उम्र 19 और लड़के की उम्र मात्र 20 वर्ष ही थी।

प्रेमी जोड़ों को जब अपने प्यार को मुकम्मल करने का कोई रास्ता नहीं मिलता तो वो अक्सर ऐसी दिल दहला देने वाली घटनाओं को अंजाम दे बैठते है। ये घटना महासमुंद जिले की है। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त लडक़ी के मां-बाप ग्राम गोपालपुर गए थे। घर पर दादी थी। रात में खाना बनाया व लड़की ने दादी को चाय पिलाई।

पढ़िए- घर पर नौकरानी को अकेला पाकर बिगड़ी पुलिसकर्मी की नीयत, कर दिया बलात्कार

इसके बाद दादी सुबह अपनी पोती को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर कमरे में अंदर जाकर देखा तो फांसी के फंदे पर उसकी पोती और एक लड़के फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। ये नजारा देखकर दादी सन्न रह गई। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस का अनुमान है कि लड़का उससे मिलने आया होगा।

खबर के मुताबिक, घर में लगे म्यांर में दुपट्टे का फंदा बनाकर दोनों प्रेमी युगल झूल गए। बताते हैं कि युवक कन्हैया बरिहा (20) ग्राम निठोरा का रहने वाला था। वहीं लड़की की उम्र 19 साल है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News