मायावती यहां से लड़ेगी लोकसभा चुनाव, ये पार्टी देगी समर्थन

img

लखनऊ ।। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 14 वर्षों बाद लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि मायावती अम्बेडकरनगर से चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रही है। क्योंकि अम्बडेकरनगर उनका पुराना गढ़ माना जाता है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है और वह भी कुछ खास करने की तैयारियों में जुट गई है।

पढ़िए- बीजेपी से पिछड़ों का मोहभंग, 15 से अधिक नेताओं ने पार्टी छोड़ अखिलेश यादव से जोड़ा नाता

आपको बता दें कि मायावती यहां से वह संदेश देना चाहती हैं कि उनमें नेतृत्व करने की क्षमता है और सब उनके साथ हैं। सपा से गठजोड़ और अन्य विपक्षी दलों की सहमति से ही उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने का मन बनाया है।

बताते चलें कि पूर्व सीएम मायावती अंतिम बार साल 2004 में अम्बेडकरनगर से ही लोकसभा चुनाव जीती थीं। उसके बाद साल 2007 में वह विधान परिषद की सदस्य बनीं और लोकसभा से इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा है कि यदि मायावती यहां से चुनाव लड़ेंगी तो कांग्रेस पार्टी बसपा का समर्थन कर सकती है।

फोटोः फाइल

Related News