अमित शाह ने पार्टी के अंदर कर दिया बड़ा फेरबदल, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

img

उत्तर प्रदेश ।। BJP ने आज आमेर से विधायक सतीश पूनिया को आज प्रदेश BJP अध्यक्ष बनाये जाने का सूचना पत्र जारी कर दिया। पत्र की सूचना के आधार पर प्रदेश के तमाम BJPई नेताओं ने पूनिया का अध्यक्ष बनने पर गर्मजोशी से स्वागत किया ज्ञात रहे कि पूर्व BJP अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन से खाली चले आ रहे मुख्य पद के लिए पिछले कई महीनो से कई नामों की चर्चा चल रही थी उनमें सतीश पूनिया को BJP ने आज आखिरकार अध्यक्ष घोषित कर दिया।

अध्यक्ष घोषित होने के तुरंत बाद पूनिया ने मीडिया को दी जानकारी के अनुसार कहा कि BJP ने जो चुनौती पूर्ण कार्य मुझे सौपा है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश रही साथ ही उन्होंने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के राजनैतिक कौशल पर कहा कि BJP और कांग्रेस दो अलग अलग विचारधारा है।

पढि़ए-निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 50000 करोड़ की योजना का वित्तमंत्री सीतारमण ने किया ऐलान

दोनो की अपनी शैली है BJP की कार्यशैली को देश दुनिया मान चुकी है विचारधारा की लड़ाई में प्रदेश में आगे आने वाले चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है और मै अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर विश्वास के साथ कह सकता हूं कि कांग्रेस को जीत का मौका आसन्न चुनाव में किसी भी सूरत में नहीं उपलब्ध होने दूंगा। उन्होने अपने अध्यक्ष बनने पर सभी वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के आर्शीवाद और कार्यकर्ताओं की पसंद बताया।

जब उनसे BJP में अंदरूनी कलह के कारण सात आठ महीने से रूके अध्यक्ष पद की घोषणा पर पत्रकारों ने पूछा तो उन्होने कहा कि हमारे यहां मनभेद नहीं है विचारो का मतभेद हो सकता है हम एकजुटता के साथ वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की कार्य शैली एक रही है।

फोटो- फाइल

Related News