इस खिलाड़ी ने मचाया कोहराम, तोड़ा रोहित शर्मा के छक्कों का रिकॉर्ड

img

दुबई ।। आज यूएई के आबूधाबी में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों का सीरिज खेला जा रहा है, जिसमें दोनों ही टीमों के बीच काँटेदार टक्कर देखने को मिला। इससे पहले इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पारी की शुरुआत करने आए बाबर आजम और साहिबजादा फरहान पहले विकेट के लिए 8 रन ही बना सके। तब आसिफ अली ने 24 रन बनाकर पारी को संभाला। जिसका साथ देते हुए अनुभवी मोहम्मद हफ़िज़ ने 36 गेंद पर 45 रन बनाए। उसके बाद कप्तान सरफराज अहमद ने 26 गेंद पर तेजी से 34 रन बनाए। जिससे पाकिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बना सकी। न्यूजीलैंड की तरफ से एडम मिलन ने 2 विकेट लिये।

पढ़िए- IND vs WI: विडींज के खिलाफ टीम इंडिया के ये खिलाड़ी बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स !

साधारण से लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर कॉलिन मुनरो और ग्लेन फिलिप्स ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मात्र 5.4 ओवर में 50 रन बना डाले। मुनरो ने 21 गेंद पर 38 रन बनाए। इस दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए। वही ग्लेन फिलिप्स 15 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए।

मुनरो 2 छक्का जड़ते ही एरोन फिंच (31 छक्का) को पीछे छोड़ते हुए टी20 2018 में छक्का जड़ने वाले नंबर एक खिलाड़ी बन गए। उन्होंने गप्टिल और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। इसके अलावा मुनरो टी20 में स्ट्राइक रेट के मामले में नंबर एक बने।

फोटो- फाइल

Related News