सीट बटवारें को लेकर सपा-बसपा कांग्रेस को देंगी इतनी सीटें, अखिलेश माया ने…

img

उत्तर प्रदेश ।। सपा-बसपा की तरफ से यूपी में कांग्रेस को सीटें देने को लेकर बड़े संकेत नजर आ रहे हैं। जिससे भाजपा सहित अन्य विरोधियों में परेशानियां खटकने लगी है।

पढ़िए- संसद मे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान, खुशी से झूम उठे सपा समर्थक

आपको बता दें कि सपा-बसपा ने कांग्रेस नेतृत्व को साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में उन्हें किसी भी सूरत में आठ से अधिक सीटें नहीं दी जाएंगी पर यहां पर भी पेंच यह है कि ये सीटें भी कांग्रेस को दोनों पार्टियां बिना मोल-भाव के नहीं दे रही हैं, बल्कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ये अपनी भागीदारी चाहती हैं। दोनों पार्टियां इन राज्यों में पांच-पांच सीटें विधानसभा व 1-1 सीट लोकसभा की चाहती हैं।

पढ़िए- सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया आपत्तिजनक बयान, कार्यकर्ता उठा सकते हैं ये कदम

इन सब के अलावा कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा जहां पार्टी महागठबंधन में करीबन 15 सीटों की उम्मीद कर रही थी। सूत्रों के अनुसार, सपा-बसपा में 2014 के लोकसभा चुनावों के नतीजों के आधार पर सीटों का बंटवारा हो सकता है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस सपा बसपा के इन संकेतों को बहुत जल्द खारिज कर सकती है। साथ ही कांग्रेस, सपा और बसपा के बीच सीटों के बटवारे को लेकर काफी परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। जिससे गठबंधन टूट सकता है।

फोटोः फाइल

Related News