महिला को तैरता देख व्हेल मछलियों ने घेरा, देखिए होश उड़ाने वाला वीडियो

img

अजब-गजब ।। सोशल मीडिया पर वायरल तीन व्हेल मछलियों सी घिरी एक महिला का वीडियो देखकर यूजर काफी हैरान हैं। दरअसल, ‘अडोरेबल एनिमल्स’ नाम के फेसबुक पेज पर ये वीडियो शेयर किया गया है।

वीडियो में देख सकते हैं कि न्यूजीलैंड के बीच पर अकेले स्विमिंग कर रही महिला को अचानक से तीन व्हेल मछलियां घेर लेती हैं। मछलियों को देखते ही महिलां घबरा जाती है और वह खुद को बचाने की कोशिश करती दिखाई देती है।

पढ़िए- रवि शास्त्री पर भड़के गौतम गंभीर, बोले- खुद कुछ नहीं कर पाये इस लिए दे रहे है…

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि महिला पहले मछलियों को डॉल्फिन समझती है, लेकिन करीब से देखने के बाद महिला को पता लगता है कि वे तीनों मछलियां व्हेल हैं।

महिला ने काले रंग का स्विम सूट पहना है, जिसे देखकर ये माना जा रहा है कि काले रंग को देखकर व्हेल मछलियां महिला की ओर आकर्षित हुईं।

लेकिन राहत की बात ये है कि तीनों व्हेल मछलियों ने महिला को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। इससे ऐसा लग रहा है कि मछलियां सिर्फ काला रंग देखकर महिला के साथ खेलने के मूड में थीं।

वीडियो- सोशल मीडिया

Related News