यादवों ने प्रधान प्रतिनिधि उमेश शर्मा को मारी गोली, कहा यहाँ विश्वकर्मा नहीं हमारी जाति का होगा प्रधान

img

लखनऊ।। दलितों के उत्पीड़न की खबरें लगातार मीडिया में सुर्खियां बनी हुई हैं। समाज का एक तबका नहीं चाहता कि वो सर उठा कर जियें। दलितों के बाद दबंगों के निशाने पर विश्वकर्मा समाज आ गया है। मामला सपा के गढ़ मैनपुरी का है जहाँ दबंगों को विश्वकर्मा समाज से ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित होना पसंद नहीं आया। ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित आरती शर्मा पत्नी अखिलेश शर्मा ने परिवार के ही उमेश शर्मा जो न्यायप्रिय व्यक्तित्व से ताल्लुकात रखते हैं, को अपना प्रतिनिधि बनाया था।

लेकिन उनकी बढ़ती लोकप्रियता दबंगों को रास नहीं आयी और मौका देखकर प्रधान प्रतिनिधि उमेश शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने वालों पांच की संख्या में थे और सभी यादव समाज से थे।थाना क्षेत्र के रैपुरा बम्बा पर प्रधान प्रतिनिधि उमेश शर्मा को नामजदों ने पहले गोली मारी और फिर घेरकर पत्थरों से भी हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार उमेश शर्मा लेबरों को मजदूरी बाँटने जा रहे थे। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हालत में उमेश शर्मा किशनी अस्पताल पहुंचे। जहाँ से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। उधर ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़ा जिसपर हमलावर बाइक छोड़कर मौके से भागने में कामयाब हो गए। खबर के मुताबिक भागते हुए हमलावरों ने धमकी दी कि देखते हैं कैसे प्रधानी करते हो। यहाँ हमारे अलावा कोई दूसरी जाति का प्रधान नहीं हो सकता।

BJP विधायक द्वारा मनोज विश्वकर्मा को दिए गाली मामले को लेकर समाज में फैला आक्रोश

घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुटी है। गोली मारने के बाद पांचो यादव मौके से फरार हो चुके हैं। सूत्रों की मानें तो स्थानीय विधायक बृजेश कठेरिया की भी उन आपराधिक छवि वाले यादवों के आगे कुछ नहीं चलती।

3 लाख लेकर CO ने विश्वकर्मा परिवार की लड़कियों और औरतों समेत आठ लोगों को भेज दिया जेल

Related News