img

 

लखनऊ ।। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अब यूपी सरकार के मंत्री जनता दरबार लगाएंगे। यहीं पर फरियादी शिकायत करेंगे। यह शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों को ट्रांस्फर कर दी जाएगी।

इसकी शुरुआत आज (12 मई से हो गई) कैबिनेट मंत्री जय प्रकाश सिंह ने भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगाया। यहां उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं।

गौरतलब है कि योगी सरकार ने यह फैसला किया है कि रोजाना एक मंत्री भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे। इसकी शुरुआत 1 मई से की गई है। कैबिनेट मंत्री के जनता दरबार में सैकड़ों फरियादी पहुंचे। इस दौरान उनसे मिलने से पहले सभी फरियादियों के नाम व पते दर्ज किए गए।

इंतजाम ऐसा किया गया है कि संगठन के लोग भी फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो रहे थे। योगी सरकार ने यह फैसला किया है कि जनता की समस्याओं को सुनने और उनके निस्तारण के लिए सरकार के मंत्री भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे। अब रोजना सुबह 10 से 12 बजे के बीच योगी सरकार के एक मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे। यहां वे जनता की समस्याओं को सुनेंगे।

देखिए वीडियो…

--Advertisement--