
गर्मी का मौसम आने के साथ ही धमतरी जिले के कई वार्डों में पानी की दिक्कत होने लगी है जिसके चलते जनता को पेयजल का संकट का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा अलग अलग संसाधनों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, फिर भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। विवेकानंद वार्ड में पानी संकट के चलते लोग परेशान हैं।
जनता ने बताया कि नगर निगम को प्राथमिकता के साथ इस वार्ड में पेयजल की आपूर्ति कराई जानी चाहिए। विवेकानंद वार्ड में बोर से पानी सप्लाई नहीं होने से पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों को पानी के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विवेकानंद वार्ड के कई लोगों ने बताया कि वार्ड में निगम के बोर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति होती है। मगर बीते सवेरे टेपनलों में कुछ वक्त के लिए पानी आया। फिर अचानक से बंद हो गया। इससे सवेरे लोगो को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से उन्हें बहुत परेशानी हुई। वहीं शाम को टेपनल चालू ही नहीं हुआ, इससे स्थिति और बिगड़ गई। टेपनलों में पानी नहीं आने से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। पीड़ितों ने जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग निगम से की है।