img

चंद्रयान तीन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर चुका है। भारत का तमगा पूरी दुनिया भर में लहराया है। वो दिन भी दूर नहीं जब कोई भारतीय चांद की सतह पर अपने कदम रखेगा। ये बात लगभग सभी जानते हैं कि चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले शख्स नील आर्मस्ट्रांग थे, जिनका साथ दिया था एलजी। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि चांद पर एक इंसान की कब्र भी है।

यूजीन शूमेकर की गिनती दुनिया के महानतम वैज्ञानिकों में की जाती है। उन्होने दुनिया के कई महान अंतरिक्षयात्रियों को प्रशिक्षित करने का काम किया। यूजीन वो पहले शख्स थे जिन्होने यूटाह और कोलराडो में यूरेनियम की खोज की थी। यूजीन ने कई अभूतपूर्व चीजों की खोज को अंजाम दिया था जिसके चलते पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने उन्हें सम्मानित भी किया था।

सन् 1991 में यूजीन की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद नासा ने उन्हें उनकी तमाम खोजों के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया। यूजीन की अस्थियों को चांद पर ले जाकर दफनाया गया और वहां पर उनकी कब्र बनाई गई। यूजीन दुनिया के एकलौते शख्स हैं जिनकी कब्र पृथ्वी से लाखों दूर चांद पर बनाई गई। विश्व के इतिहास में ऐसा फिर दोबारा कभी नहीं हुआ। 

--Advertisement--