ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 10 बच्चों की मां ने बड़े बेटे को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

img

नई दिल्ली ।। राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 10 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बड़े बेटे (30) की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान रविंद्र के रूप में हुई। खास बात यह है कि महिला का प्रेमी रविंद्र का दोस्त भी था।

हत्या के बाद महिला व उसके प्रेमी ने एंबुलेंस बुलाकर इसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस कर्मी को शक होने के कारण दोनों का भेद खुल गया। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपितों की पहचान सुभद्रा देवी (51) और अजीत (30) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से गांव-खरैया, बस्ती, उप्र निवासी सुभद्रा न्यू अशोक नगर में एक कमरे में किराये पर रहती थी।

पढ़िए- खत्म हुआ ATM Card का झंझट, मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान जानकर खुशी से झूम उठेंगे लोग

साथ में बड़ा बेटा रविंद्र, 3 माह का सबसे छोटा बेटा और अजीत रहता था। सुभद्रा के पति ब्रह्मदेव अपने गांव में चार बेटियों के साथ रहते हैं। बाकी बेटियों की शादी हो चुकी है।

रविंद्र भी शादीशुदा था, लेकिन विवाद होने के कारण वह पत्नी से अलग रहता था। रविंद्र वाहन चलाता था। शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपने कमरे पर पहुंचा। यहां उसने सुभद्रा और अजीत को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रातभर शव को कमरे में रखा। सुबह सुभद्रा अपने छोटे बेटे को गोद में लिए अजीत के साथ नोएडा सेक्टर-15 पहुंची। वहां से उसने एंबुलेंस के लिए फोन किया।

एंबुलेंस के पहुंचने पर उसने बताया कि न्यू अशोक नगर में उसका बेटा जख्मी पड़ा है। उसे लेकर आना है। एंबुलेंस के साथ आरोपित भी कमरे पर आए। यहां शव को देखकर एंबुलेंस कर्मी को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर सुभद्रा और अजीत वहां से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में एक गमछा और खून से सनी ईंट बरामद हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अफसरों के अनुसार, दोनों शराब के नशे में चूर थे। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ने रातभर शराब पी थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गमछे से गला घोंटने के बाद हादसा दिखाने के लिए ईट से उस पर वार किया था। अजीत से ही सबसे छोटा बेटा पूछताछ में सुभद्रा ने बताया कि उसका 3 माह का बच्चा अजीत से ही है।

रविंद्र इसका विरोध करता था। पहले सभी लोग नोएडा सेक्टर-15 में रहते थे। कुछ समय पहले ही यहां आकर रहने लगे। अजीत रिक्शा चलाता है। अजीत रविंद्र के गांव का रहने वाला है। वह इस संबंध के खिलाफ था। कई बार उसने विरोध भी किया, लेकिन हर बार महिला ने उसे समझा-बुझाकर शांत कर दिया।

फोटो- काल्पनिक

Related News