_1408606759.png)
Up Kiran, Digital Desk: विमान से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही आपकी हवाई यात्रा सस्ती हो जाएगी, दुनिया के पहले यात्री इलेक्ट्रिक विमान का हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में सफल परीक्षण किया गया। इस विमान का संचालन बीटा टेक्नोलॉजीज नामक कंपनी कर रही है। कुछ दिन पहले इस विमान ने ईस्ट हैम्पटन से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। यह यात्रा सफल रही, जिसके चलते अब इलेक्ट्रिक विमान उपलब्ध होंगे।
परीक्षण के दौरान इस इलेक्ट्रिक फ्लाइट ने महज 30 मिनट में करीब 70 नॉटिकल मील यानी 130 किलोमीटर की दूरी तय की। बीटा टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और सीईओ काइल क्लार्क इस परीक्षण का संचालन कर रहे थे। यह विमान 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक है। काइल क्लार्क ने यह भी कहा, "यह 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक विमान है। इसने यात्रियों को लेकर ईस्ट हैम्पटन से जेएफके तक उड़ान भरी। हमने 35 मिनट में 70 नॉटिकल मील की दूरी तय की।"
कितनी है इसकी कीमत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे विमान को चार्ज करने और यात्रा पूरी करने में मात्र 8 डॉलर यानी करीब 700 रुपये का खर्च आता है। यह खर्च हेलीकॉप्टर से यात्रा करने से सस्ता है। एक सामान्य हेलीकॉप्टर को इस दूरी के लिए ईंधन पर करीब 160 डॉलर का खर्च आता है। एक बार चार्ज होने के बाद विमान 250 समुद्री मील तक की यात्रा कर सकता है।
क्लार्क ने कहा कि शहरों या कस्बों के बीच छोटी यात्राओं के लिए इलेक्ट्रिक विमान सस्ते हो सकते हैं। कम लागत और शांत होने के कारण यह यात्रियों के बीच लोकप्रिय भी हो सकता है। कंपनी को उम्मीद है कि साल के अंत तक उसे यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से प्रमाणन मिल जाएगा।
--Advertisement--