
Daughter gave contract to kill mother: क्या कोई बच्चा अपनी माँ को मारने के लिए किसी किलर को हॉयर कर सकता है जिसने उसे जन्म दिया और इस दुनिया में लाया? इस बात पर यकीन करना वाकई मुश्किल है।
मगर महाराष्ट्र के मुंबई में ऐसी घटना देखने को मिली है। यहां एक बेटी ने अपनी मां की हत्या करवा दी। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि मां को उसके अफेयर से परेशानी थी। मां ने बेटी के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी थी। इस मामले में लड़की और उसके कजिन भाई को अरेस्ट कर लिया गया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
मृतक मां का नाम प्रिया नाइक है। हत्या में शामिल महिला की बेटी प्रणिता पाटिल और निशांत पांडे को अरेस्ट कर लिया गया है। घटना महेली पनवेल में हुई। शादी के बाद जब प्रणिता पाटिल का अपने पति से झगड़ा हुआ तो वह अपनी पांच साल की बेटी को लेकर मायके आ गई। वह दो साल से अपनी बेटी के साथ पनवेल में अपनी मां के घर रह रही थी।
इस दौरान उसका एक युवक से प्यार हो गया। जैसे ही प्रणिता की मां को इस बात का पता चला तो उसने अवैध संबंध का विरोध किया। प्रणिता फिर भी नहीं मानी। इसके बाद एक दिन प्रिया ने उसकी बेटी का मोबाइल फोन छीन लिया और कहा- आज के बाद तू उस लड़के से कभी बात नहीं करेगी। बस यही बात प्रणिता को पसंद नहीं आई। उसने अपनी मां की हत्या का प्लान बना लिया।
प्रिया के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उस वक्त पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने प्रिया पाटिल से पूछताछ की। तब पता चला कि विवेक पाटिल और निशांत पांडे ने प्रिया की हत्या की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।