img

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में रासायनिक खाद पर निर्भरता को खत्म करने और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है। जिसके लिए प्रदेश में जैविक खेती मिशन की शुरुआत की गई है। जिसके जरिए सरकार जैविक खेती को बढावा देने के लिए कई योजनाएं चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है।

इस अभियान के तहत लोगों को जैविक खाद, वर्मीकम्पोस्ट और गौमूत्र के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ लोगों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जैविक खेती मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में उनतालीस हजार नौ सौ पचास किसान पंद्रह हजार नौ सौ अस्सी हेक्टियर और परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत पच्चीस हजार चार सौ पैंतालीस किसान पच्चीस हेक्टर में जैविक उत्पादन कर रहे हैं।

--Advertisement--