Curd In Summer benefits: गर्मी के दिनों में दही खाने के कई फायदे हैं। आइए जानें गर्मियों में एक कटोरी दही खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं। एक कटोरी दही खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। दही में प्रोटीन और कम कैलोरी होती है, जो भूख को काबू में रखता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।
दही पेट की शिकायतों को दूर करने में फायदेमंद है। गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए दही बहुत फायदेमंद है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। आंतों से अशुद्धियाँ दूर करने के लिए आप प्रतिदिन दही का सेवन कर सकते हैं। दही कैल्शियम और विटामिन D का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूती देता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स, जैसे विटामिन D और जिंक, इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।
रोज एक कटोरी ताजा दही सीधे खाएं। सेब, केला, अनार जैसे फल डालकर स्वाद बढ़ाएं। दूध, फल और दही को ब्लेंड करके पिएं। खीरा, टमाटर, पुदीना डालकर भोजन के साथ लें। नींबू, नमक, जीरा पाउडर डालकर सलाद में डालें। भारी भोजन के बाद पाचन के लिए थोड़ा दही लें। ध्यान रहे कि बहुत ठंडा दही न खाएं, पेट खराब हो सकता है।
नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। सेवन करने से पहले डॉक्टरों से राय जरूर लें।
_2009611896_100x75.png)
_21909248_100x75.jpg)
_532197962_100x75.jpg)
_1480246098_100x75.png)
_962986183_100x75.png)