img

कोविड-19 आपदा से पीड़ित चीन और उसके अमीर हस्तियों के लिए बीते 2-3 साल किसी बुरे वक्त के कम नहीं है। चीन की GDP डमगमाई गई है तो वहीं चीनी रईसों को भारी नुकसान हुआ है।

ऐसी ही चीन के व्यवसायी हुइ का यान की दौलत मिट्टी में मिल गई। चीन की सरकार के साथ पंगा लेना इतना महंगा पड़ा कि इस व्यवसायी ने अपनी 93 % संपत्ति गंवा दी। जो कभी एशिया पर राज करता था, आज वो 300 करोड़ से भी ज्यादा के कर्ज में डूबा हुआ है। उसने अपनी दौलत का 93 % हिस्सा तक गंवा दिया है। पांच वर्षों में उनकी दौलत 39 अरब डॉलर यानी लगभग 3.12 लाख करोड़ रुपए घट गई।

कहा जाता है चीन का अंबानी

जानकारी के मुताबिक, जो भारतीय चीन के व्यवसायी हुइ का यान को जानते हैं, वो उनके चीन का अंबानी कहते हैं। रियल एस्टेट कंपनी Evergrande Group के मालिक हुइ का यान के लिए कठिन समय है। पांच वर्षों में उनकी दौलत 42 बिलियन अमरीकी डॉलर से घटकर सिर्फ तीन बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। 

--Advertisement--