_2006626444.png)
Up Kiran, Digital Desk: गर्मियों के मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ना एक आम समस्या है। खासकर बारिश के मौसम में जब नमी बढ़ जाती है मच्छर और मक्खियां घरों में तेजी से फैलने लगती हैं। थोड़ी सी लापरवाही से यह मच्छर डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इस समय मच्छरों से बचने के लिए अक्सर लोग मॉस्किटो रेपेलेंट का सहारा लेते हैं मगर इन रासायनिक उत्पादों से बच्चों और वयस्कों दोनों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि घर में मच्छरों से राहत मिले तो कुछ प्राकृतिक घरेलू उपायों को अपनाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे जो ना केवल मच्छरों को बल्कि छोटे कीड़ों और मक्खियों को भी दूर करने में मदद करेगा। और वह नुस्खा है प्याज!
बेस्ट नेचुरल होम रेमेडीज फॉर मॉस्किटो
कपूर
तुलसी
लहसुन
नीम का तेल
लौंग और नींबू
प्याज
एप्पल साइडर विनेगर
यूकेलिप्टस ऑयल
इन सभी चीजों के बारे में हमने पहले भी बहुत सुना है मगर आज हम खासतौर पर प्याज के बारे में बात करेंगे और यह कैसे मच्छरों से राहत दिला सकता है।
प्याज का जादू: कैसे काम करता है
प्याज के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी तेज गंध मच्छरों और मक्खियों को भगाने में बेहद प्रभावी होती है। जब प्याज के टुकड़े आपके घर में रखे जाते हैं तो उसकी गंध मच्छरों और छोटे कीड़ों के लिए एक निवारक के रूप में काम करती है। आइए जानें कि आप प्याज का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
1. प्याज काटकर रखें
प्याज को काटकर घर के उन कोनों में रखें जहां मच्छर या मक्खी सबसे ज्यादा आती है। प्याज की गंध तुरंत मच्छरों और मक्खियों को दूर कर देती है। अगर आपको किसी खास कमरे में ज्यादा मच्छर आते हैं तो वहां प्याज के टुकड़े रखकर आप इनकी संख्या को नियंत्रित कर सकते हैं।
2. प्याज को जलाएं
एक और आसान तरीका है प्याज को जलाना। प्याज के आधे टुकड़े काटें और उनमें सरसों के तेल में डूबी हुई बाती रखें। अब इस बाती पर कपूर का पाउडर डालें और इसे जलाएं। प्याज की जलती हुई महक मच्छरों और मक्खियों को तुरंत भागने पर मजबूर कर देती है। हालांकि इसके बाद घर में प्याज की महक जरूर फैल जाएगी जो कुछ लोगों को अजीब लग सकती है। आप चाहें तो इसमें लौंग भी डाल सकते हैं जो और भी प्रभावी होता है।
3. प्याज और लहसुन के छिलकों से बनाएं मॉस्किटो रेपेलेंट
प्याज और लहसुन के छिलके फेंकने से पहले एक बार सोचें! इन छिलकों का उपयोग आप एक प्राकृतिक मॉस्किटो रेपेलेंट बनाने में कर सकते हैं। प्याज और लहसुन के छिलकों को पानी में उबाल लें फिर इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। अब इस पानी को उन जगहों पर स्प्रे करें जहां मच्छर या मक्खियां आती हैं। यह नुस्खा न केवल मच्छरों को भगाने में मदद करेगा बल्कि मक्खियों और छोटे कीड़ों से भी राहत दिलाएगा।
--Advertisement--