img

शाहरुख खान की मूवी 'पठान' इस वक्त सुर्खियों में है। इस मूवी के रिलीज होने से पहले ही मूवी ने नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए थे। अब तक इस मूवी ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। भले ही इस मूवी को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हों, मगर मूवी अभी भी हर जगह ट्रेंड कर रही है। मूवी ने 14वें दिन कितनी कमाई की इसका आंकड़ा अब सामने आ गया है।

मूवी पठान विश्व में तगड़ी कमाई करती नजर आ रही है। मूवी 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसने पहले दिन 57 करोड़ रुपये बटोरे थे। तो इस मूवी ने बारह दिनों में भारत से 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वह अब तक दुनियाभर से हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं। इसने कमाई के मामले में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

14वें दिन इस मूवी के हिंदी वर्जन ने भारत से 780 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक इस मूवी ने सभी भाषाओं से भारत में कुल 446.20 करोड़ की कमाई की है। अगर मूवी इसी तरह कमाई करती रही तो जल्द ही 'केजीएफ 2' के हिंदी वर्जन का भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

इस मूवी से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में उनके फैंस उनकी वापसी को एक त्योहार की तरह मना रहे हैं। मूवी में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

--Advertisement--