img

राजस्थान में कांग्रेस की पहली लिस्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में हो रही देरी के पीछे राहुल गांधी की आपत्ति है। दरअसल केन्द्रीय चुनाव प्रचार समिति की मीटिंग में राहुल गांधी के सिंगल पैनल नामों पर आपत्ति दर्ज करवाई थी। जिसके बाद उम्मीदवारों की सूची अटक गई।

कांग्रेस की सीईसी की मीटिंग में राहुल गांधी एक पैनल वाले का नाम देखकर हैरान हो गए। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने कहा कि वही घिसे पिटे नाम सर्वे रिपोर्ट मेरे पास भी है। यह सुनकर सीएम अशोक गहलोत और रंधावा हैरान हो गए। इसलिए कांग्रेस की सूची अटक गई। 26 अक्टूबर को दौसा के सिकराय में होने वाली प्रियंका गांधी की सभा के बाद ही टिकटों की घोषणा होने के अनुमान हैं।

प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद इसके संकेत दिए हैं। दिल्ली में कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान के उम्मीदवारों की पहली सूची के नामों पर मुहल लग चुकी है। कुछ नामों पर राहुल गांधी ने फिर से विचार करने को कहा है। विशषज्ञों का कहना है कि कांग्रेस में भी भारी तादाद में विधायकों के टिकट काटे जाएंगे।

ऐसे में उम्मीदवारो की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अभी जो हाल भारतीय जनता पार्टी का हो रहा है, वैसा ही कुछ हाल कांग्रेस में भी हो सकता है। ऐसे में संभावित बगावती तेवर को देखते हुए पार्टी बहुत फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

--Advertisement--