img

साक्षी हत्याकांड में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। ये केस धीरे धीरे और भी ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है। ताजा अपडेट की बात की जाए तो साक्षी के पिता ने अपना बयान बदल दिया है।

साक्षी के परिवार के लोग पहले से ही साहिल को जानते थे मगर उन्होंने ये बात पुलिस से छुपाई। साक्षी के पिता ने ताजा बयान में कहा है कि वो साहिल को जानते थे। साक्षी को उन्होंने साहिल से दूर रहने की हिदायत दी थी। उसे कई बार समझाया था कि उससे साहिल से दूर रहना चाहिए। अभी उसकी पढ़ने की उम्र है। वो इन सभी बातों में ना पडे़ तो अच्छा है।

साक्षी के पिता ने कहा है कि हम साक्षी से जब जब ये बात करते तो वो नाराज होकर घर से भाग जाया करती थी। किसी की बात नहीं सुनती थी। किसी से कई दिनों तक बोलती नहीं थी। साक्षी अपनी सहेली के घर जाकर रहने लगी।

साक्षी के पिता ने पहले जो बयान दिया था तब उन्होंने ऐसे किसी भी बात का कोई जिक्र नहीं किया था। खबरों की माने तो साक्षी की माँ ने भी साहिल के साथ बेटे के रिश्ते को लेकर कुछ नहीं बोला था।

अब साक्षी की माँ ने बताया है कि साक्षी ने एक बार कहा था कि अगर उन्हें एसी सही कराने हो तो वो उसे बताये। तभी परिवार ने उससे साहिल के साथ उसके रिश्ते को लेकर सवाल किए थे। लेकिन तब साक्षी ने कुछ नहीं बोला। केवल इतना ही कहा की वो मेरा जानकार है मैं उसे जानती हूँ, बस और कुछ नहीं।

--Advertisement--