_755910251.jpg)
13 अप्रैल 2025 को रात 3:21 बजे सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही एक नया राशिचक्र शुरू हो जाएगा। सूर्य प्रत्येक महीने एक राशि से दूसरी में प्रवेश करता है और लगभग 30 दिनों तक उस राशि में स्थित रहता है। इस बार सूर्य 14 मई रात 12:11 बजे तक मेष राशि में रहेंगे, इसके बाद वृष राशि में प्रवेश करेंगे।
इस गोचर के साथ ही मीन खरमास समाप्त हो जाएगा, जिससे शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर लगी रोक भी हट जाएगी। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, सूर्य का यह गोचर आपकी राशि पर कैसा प्रभाव डालेगा और क्या उपाय करने चाहिए।
मेष राशि
सूर्य का गोचर आपके लग्न स्थान पर होगा।
प्रभाव: आत्मबल बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं।
वृष राशि
सूर्य बारहवें भाव में प्रवेश करेगा।
प्रभाव: खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन मानसिक संतुलन बना रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: धार्मिक कार्यों में सहभागिता करें।
मिथुन राशि
सूर्य ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा।
प्रभाव: आमदनी में वृद्धि, इच्छाओं की पूर्ति, मान-सम्मान मिलेगा।
उपाय: रविवार की रात सिरहाने 5 मूली रखें और सुबह दान कर दें।
कर्क राशि
सूर्य दसवें भाव में गोचर करेगा।
प्रभाव: करियर में तरक्की, पिता से संबंध अच्छे होंगे।
उपाय: काले और नीले कपड़े पहनने से बचें।
सिंह राशि
सूर्य नवें भाव में गोचर करेगा।
प्रभाव: भाग्य का साथ मिलेगा, सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: घर में पीतल के बर्तन का प्रयोग करें।
कन्या राशि
सूर्य आठवें भाव में गोचर करेगा।
प्रभाव: सेहत पर ध्यान दें, धैर्य बनाए रखें।
उपाय: बड़े भाई या किसी वरिष्ठ की मदद करें।
तुला राशि
सूर्य सातवें भाव में गोचर करेगा।
प्रभाव: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, रिश्तों में सुधार होगा।
उपाय: एक रोटी निकालकर किसी सहकर्मी को दें।
वृश्चिक राशि
सूर्य छठे भाव में गोचर करेगा।
प्रभाव: शत्रुओं से सावधानी रखें, मित्रों से सहयोग मिलेगा।
उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएं।
धनु राशि
सूर्य पांचवें भाव में गोचर करेगा।
प्रभाव: शिक्षा, संतान और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएगा।
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।
मकर राशि
सूर्य चौथे भाव में गोचर करेगा।
प्रभाव: वाहन, संपत्ति और मां से संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा।
उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं, मीठा जरूर शामिल करें।
कुंभ राशि
सूर्य तीसरे भाव में गोचर करेगा।
प्रभाव: भाई-बहनों से रिश्तों में सावधानी रखें, बातचीत में संतुलन जरूरी।
उपाय: मंदिर में सेवा करें।
मीन राशि
सूर्य दूसरे भाव में गोचर करेगा।
प्रभाव: आय में वृद्धि, बोलचाल में सुधार, आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: बादाम वाली मिठाई मंदिर में दान करें।