img

Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने लॉकडाउन के दौरान 21 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव बेडरूम में पंखे से लटका हुआ पाया गया। सुशांत की आत्महत्या के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया और फैंस भी सदमे में आ गए। सुशांत के परिवार ने दावा किया कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गई है और उनकी मौत की जांच चल रही है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी अरेस्ट किया गया था।

शनिवार को सीबीआई ने मामले पर अपनी क्लोजर रिपोर्ट पेश करते हुए रिया को क्लीन चिट भी दे दी, जिसमें कहा गया कि सुशांत की मौत एक आत्महत्या थी। इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर पूरे मामले पर टिप्पणी की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत की एक फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड की आलोचना करते हुए न्यायपालिका और सरकार पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने पोस्ट में कहा, "ये बॉलीवुड है...सभी खान, न्यायपालिका, आपकी सरकार और कलाकार सभी जानते हैं कि सुशांत को पीटा गया और नशीला पदार्थ देकर मारा गया। और इसे आत्महत्या माना गया। जब अंडरवर्ल्ड की बात आती है, तो वे सभी चुप रहते हैं। मैंने 90 के दशक में इसका सामना किया है। मैंने देखा है कि क्या हुआ और मैंने अपने एक दोस्त को आत्महत्या के कारण खो दिया। अब जब पोस्टमार्टम करने वाला व्यक्ति कह रहा है कि उसने आत्महत्या नहीं की। तब भी कोई इस पर सवाल उठाने की हिम्मत नहीं करता। वाह क्या दुनिया है...क्या मानवता है। मेरा मतलब है कि नरेंद्र मोदी भी चुप हैं। आप जेन जेड के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश कर रहे हैं। आप हत्या को आत्महत्या कह रहे हैं। अब यह भविष्य में भी जारी रहेगा। शाहरुख और आमिर, मुझे आपसे कुछ उम्मीद थी।"