img

भारत की राजधानी दिल्ली में गैंगवार का दौर फिलहाल थमा है, मगर कई गुंडे बहुत वक्त से पुलिस को चकमा दे रहे हैं. कईयों की विदेश भाग जाने की आशंका है, जबकि कुछ भारत में कही छिपे हैं। 2023 में इन्हें पकड़ना दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती है। आईये जानते हैं टॉप थ्री गुंडो के बारे में जो अबकी बार जेल में आटा पीसते नजर आ सकते हैं।

पहला बदमाश

बदमाश जितेंद्र गोगी 2016 में पुलिस हिरासत में बहादुरगढ़ से खबरों में आए थे। सोनीपत के रहने वाले जूनियर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट पर दो लाख का इनाम है। दो हत्याओं, पुलिस के दावे पर जानलेवा हमला व कुलदीप उर्फ फज्जा को जीटीबी अस्पताल से पुलिस हिरासत से भगा ले जाने के मामले में मुजरिम है।

दूसरा बदमाश

नजफगढ़ के दो लाख के इनामी बदमाश पर हत्या, फिरौती व डकैती सहित दर्जनों केस दर्ज हैं. वह 2019 से पैरोल छोड़कर फरार चल रहा है। तब से वह हत्या और जबरन वसूली सहित सात केसों में मुजरिम है। स्पेशल सेल ने मकोका लगाया। गिरोह में जेल में बंद सगे भाई ज्योति सांगवान उर्फ बाबा समेत 12 सक्रिय सदस्य हैं। नंदू के लंदन में होने की सूचना है, जिसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी है।

तीसरा बदमाश

बदमाश विजय सिंह उर्फ पहलवान पर दो लाख का इनाम है. वह हत्या के मामले में 2011 में पैरोल पर छूटकर फरार हो गया था। हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण सहित कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं। वह 2011 में वसंत कुंज नॉर्थ के अपहरण के बाद हुई हत्या और 2019 में किशन गढ़ के रंगदारी मामले में वांछित है। पुलिस का दावा है कि फिलहाल वह छिपा और खामोश है।