img

हरिद्वार में सिडकुल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव में बीती रात्रि चोरों ने मनी ट्रांसफर व आधार केंद्र का ताला तोड़ कर वहां रखी हजारों रुपये की नकदी लूट ली. लूट का पता आज सवेरे तब चला जब दुकानदार ने दुकान खोलकर अंदर का हाल देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

ब्रह्मपुरी क्षेत्र की मार्केट में अक्की मनी ट्रांसफर व लोक सेवा केंद्र है। रोज की तरह बीती रात्रि दुकान मालिक व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र पाल अपना मनी ट्रांसफर व आधार केंद्र का शटर गिरा घर चले गए. आज सवेरे किसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर किसी ने तोड़ दिया है। इस सूचना के आधार पर देवेंद्र पाल आनन फानन मौके पर पहुंचे। दुकान का शटर टूटा हुआ था। भीतर सब बिखरा पड़ा था।

पीड़ित के अनुसार दुकान में लगभग 15 हजार रुपए की नकदी चोर चुरा ले गए। इस मामले में उन्होंने सिडकुल थाना पुलिस को सूचना दे दी है। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्दी चोरों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।