नई दिल्ली ।। मोदी सरकार द्वारा GST लगाने के बाद से एक बार फिर से देश की जनता की हालत खराब हुई है, इस बार ATM में कैश नहीं है। जिसके कारण लोगों को कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
तो वहीं सोशल मीडिया पर ATM में कैश न होने को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इसे साजिश करार दिया है।
आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ATM तो बहाना है, कठुआ, उन्नाव दबाना है। बताते चलें कि कठुआ और उन्नाव कांड के बाद भाजपा सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है।
जहां एक ओर उन्नाव कांड में भाजपा के विधायक पर एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया है वहीं कठुआ में बलात्कारियों को बचाने के लिये भाजपा नेताओं द्वारा जूलूस निकाले जा रहे हैं।