वास्तु के अनुसार आज के दिन Maa Lakshmi को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

img

हर इंसान अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव, और यश की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा करता हैं। हर शुक्रवार  को माँ को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते हैं लोग परंतु कभी-कभी इनका उलटा प्रभाव पड़ता है।

Maa Lakshmi

वास्तु का व्यक्ति के जीवन में गहरा असर पड़ता है। इसके सकारात्मक प्रभाव से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। शुक्रवार के दिन अगर वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की तस्वीर या मूर्तियों को लगाया जाए तो मां की कृपा सदा बनी रहेगी। आइये जानते हैं वास्तु के वो कौन से उपाय हैं।

1. घर में माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) और गणेश जी की मूर्ति साथ रखने से विद्या और बुद्धि का विकास होता है। हालांकि गणेश जी और देवी लक्ष्मी भाई-बहन हैं। इसीलिए इनकी पूजा एक साथ सिर्फ दिवाली के दिन होती है।

2. माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की संबंध शुक्र ग्रह के साथ माना गया है, इसीलिए शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण किये हुए मां की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है।

3. घर में माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कमल पर विराजमान वाली मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। जिससे दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है।

4. दुकान में चांदी से बनी लक्ष्मी जी की मूर्ति या तस्वीर लगाने से व्यापार में हो रहे नुकसान से छुटकारा मिलता है। फलस्वरूप व्यापार में लाभ होता है।

5. हाथी पर सवार माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की मूर्ति या तस्वीर लगाने से जीवन में धन की प्राप्ति होती है और व्यक्ति समृद्धशाली बनता है।

6. घर में माता लक्ष्मी के अष्टधातु की मूर्ति रखने से धन की वृद्धि होती है। माता की कृपा से सभी संकटों से छुटकारा मिलता है।

7. घर में माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की शांत मुद्रा बैठी हुई प्रतिमा या तस्वीर लगाने से जीवन में खुशहाली का आगमन होता है।

Putrada Ekadashi 2021: पुत्रदा एकादशी कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Related News