फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद अब एक और कॉमेडियन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जी हां ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन के कंटेस्टेंट पराग कंसारा की मौत हो गई। पराग कंसारा के दोस्त और मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने एक वीडियो शेयर करके उनके निधन की पुष्टि की।
जिन दर्शकों ने पराग कंसारा को कॉमेडी करते हुए देखा था, वे सभी उनके निधन से काफी दुखी हैं। बता दें कि सुनील पाल से उनकी अच्छी दोस्ती थी। सुनील पाल इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उनके निधन की जानकारी दे रहे हैं और दुख व्यक्त कर रहे हैं। सुनील ने वीडियो में कहा कि ‘नमस्कार दोस्तों, कॉमेडी की दुनिया से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, पराग कंसारा जी, हमारे लाफ्ट चैलेंज पार्टनर इस दुनिया में नहीं रहे।’
View this post on Instagram
वीडियो में वे आगे कह रहे हैं कि, ‘वे हर बात पर उल्टा सोचकर हमें खूब हंसाते थे, पराग भैया अब इस दुनिया में नहीं रहे, कॉमेडी की दुनिया को न जाने किसकी नजर लग गई है, हमने कुछ दिन पहले ही राजू भाई को खो दिया, हम एक के बाद एक कॉमेडियन को खोते जा रहे हैं, सुनील पाल ने इस वीडियो में ‘भाभी जी घर पर हैं’ के किरदार दीपेश भान को भी याद किया, जिनका कुछ वक्त पहले ही निधन हुआ था।
पराग ने टीवी से बना ली थी दूरी
बता दें कि पराग कंसारा ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन के कंटेस्टेंट थे, हालांकि वे इस शो में जीत नहीं सके थे लेकिन उनकी कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Health Tips: डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड, मजबूत होगी Immunity
_1737225010_100x75.png)
_723656680_100x75.png)
_828056804_100x75.png)
_2067004285_100x75.png)
_1964076631_100x75.png)