
लखनऊ।। अखिलेश यादव ने कन्नौज के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को झटका दे दिया है। इसी तरह लखीमपुर खीरी के जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष अनुराग पटेल को भी उनके पद से हटा दिया गया है।
कार्यकारिणी भी भंग
वहीं पार्टी मुख्यालय लखनऊ से मिली खबर के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ा फैसला लिया है। पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त होने तथा अनुशासनहीन आचरण के लिए फिरोजाबाद के पूर्व विधायक अजीम भाई और पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी इटावा राजीव यादव को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से जनपद कन्नौज जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मजहारूलहक उर्फ मुन्ना दरोगा और जनपद लखीमपुर जिला कार्यकारिणी की अध्यक्ष अनुराग पटेल सहित उनके विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी, जिला प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी उनके अध्यक्षों सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है।