गठबंधन और सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव ने दिया चौकांने वाला बयान !

img

लखनऊ. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के काम में जुट जाएगी।

 

यह भी पढ़े. मुख्तार अंसारी को जेल में कहीं मारने की कोई साजिश तो नहीं !

 अखिलेश यादव

गठबंधन के बारे में नहीं सोचेगी सपा

आगामी चुनाव को निर्णायक बताते हुए उन्होंने कहा कि अब पार्टी किसी गठबंधन के बारे में नहीं सोचेगी बल्कि पार्टी का जनाधार बढाना ही लक्ष्य है।

 

साल 2019 के चुनाव निर्णायक होगा

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2019 के चुनाव निर्णायक हैं, ऐसे में हम पूरी तैयारियों के साथ मैदान में उतरना चाहते हैं। हम किसी दल के साथ गठबंधन के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

 

यह भी पढ़े. 2019 का चुनाव जीतने के लिए BJP करेगी ये काम, सभी लोग हैं हैरान

 

सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था

किसी के साथ गठबंधन और सीट बंटवारों में सिर्फ समय बर्बाद होता है। गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था।

 

जोश भरने के लिए निकालेंगे रथ यात्रा

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए निकालेंगे रथ यात्राअखिलेश यादव ने कहा, आगामी चुनाव के लिए सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए रथ यात्रा निकालेंगे। इसके लिए एक योजना तैयार हो रही है।

फोटो-फाइल

Related News