Akhilesh Yadav ने बताया, सपा सरकार बनी तो किसान कैसे होंगे कर्जमुक्त

img

पूर्व सीएम एवं सपा चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज होने वाले 2022 इलेक्शन के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसे ‘सत्य वचन, अटूट वादा’ की टैग लाइन के साथ ‘समाजवादी वचन पत्र’ बताया जा रहा है।

Akhilesh Yadav

सपा मुखिया (Akhilesh Yadav) ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे याद है कि जब 2012 में हमारी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया था और फिर जब हमने सरकार बनाई तो हमने कई तरह के वादों से जुड़े सभी विभागों की मीटिंग की और उन सभी वादों को पूरा किया। ‘सत्य वचन, अटूट वादा’ के साथ, हम 2022 के लिए घोषणापत्र के रूप में इस कागज के साथ जनता के पास जा रहे हैं।

क्या अन्नदाताओं को कर्जमुक्त करेगी सपा सरकार?

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि 4 वर्ष में यानी 2025 तक सभी अन्नदाताओं को ‘कर्ज मुक्त’ कर दिया जाएगा और ‘कृण मुक्ति’ कानून बनाया जाएगा, जिससे अधिकतर गरीब किसानों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि समस्त फसलों के लिए एमएसपी दिया जाएगा और गन्ना के खेती करने वालों को 15 दिनों में पेमेंट मिल जाएगा और अगर जरुरी हुआ तो इसके लिए एक कोष तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अन्नदाताओं को सिंचाई के लिए फ्री बिजली, ब्याज फ्री लोग, बीमा और पेंशन की सुविधा दी जाएगी। (Akhilesh Yadav)

ज्ञात करा दें कि कृषि बाहुल्य यूपी में अन्नदाताओं की ऋण माफी का मसला काफी पुराना है। कई मर्तबा नेता डारेक्ट कर्ज माफ करने के वादे से भी अन्नदाताओं को लुभाने का प्रयास करती हैं। हालांकि सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने अपने घोषणापत्र में सीधे कर्ज माफ करने की बात नहीं कही है।

अखिलेश यादव ने बताया, सपा सरकार बनी तो किसान कैसे होंगे कर्जमुक्त

Urban Naxals के चपेट में कांग्रेस, देश के विकास में अटका रही रोड़ा- प्रधानमंत्री मोदी

Akhilesh Yadav ने भाभी Aparna Yadav के भाजपा में शामिल होने पर कही ये बात, बोलें- नेताजी ने उन्हें…

Related News