कश्मीर के इस इलाके में लोगों की जिंदगी बन गई जहन्नम, 2500 से ज्यादा में मिल रहा एक LPG गैस सिलेंडर

img

जहां एक और देश में महंगाई ने भारत के लोगों की बुरा असर डाला है, तो वहीं दूसरी ओर कश्मीर के एक इलाके में हमारे देश से बद्तर हालात हैं। दरअसल, यहां महंगाई से लोगों का बुरा हाल है। आलम ये है कि यहां 2500 रूपए से ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत है।

Lpg Gas
फोटो-प्रतीकात्मक

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के लोगों को खाद्य सामग्रियों एवं सिलेंडर की आसमान छू रही कीमतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुजफ्फराबाद के लोगों ने बताया कि उनकी जिंदगी जहन्नम बन गई है। बढ़ती महंगाई ने हाशिए पर पड़े लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। 2500 रुपए से ज्यादा में एक घरेलू गैस मिला रहा है। आपको बता दें कि बढ़ती महंगाई और आसमान छू रही खाने-पीने चीजों की कीमतों को लेकर इमरान खान की सरकार को देशव्यापी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

पीओके के एक निवासी ने कहा कि पाकिस्तान की वर्तमान सरकार ने हमसे रोजगार का वादा किया था, मगर हमें कुछ नहीं मिला। उनके शासन में आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। सभी चीजों की कीमत बढ़ रही है, चाहे वो पेट्रोल हो या खाने की चीजें।

Related News