ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा- क्रिकेट में इन क्रिकेटर्स की वजह से भारतीय टीम का नाम हुआ रोशन !

img

नई दिल्ली ।। क्रिकेट खेल जगत का सबसे मशहूर एवं सबसे अधिक खेले जाने वाले खेलों में से एक है। क्रिकेट जगत से बहुत से ऐसे खिलाड़ी गुजरे हैं जिन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया कि उनका नाम इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों से लिखा गया।

एक इंटरव्यू में स्टीव स्मिथ से कई सवाल पूछे गए तो उन्होंने उनका बहुत अच्छा उत्तर दिया। इस इंटरव्यू में स्टीव स्मिथ ने उन 6 खिलाड़ियों का नाम लिया जिनकी वजह से इण्डिया का नाम रोशन हुआ। आइए जानते हैं स्टीव स्मिथ ने क्या कहा था?

इण्डिया के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से सभी परिचित हैं। वीरू जब तक क्रीज पर रहते थे तब तक वह गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटते थे। उनकी बल्लेबाजी के आगे बड़े-बड़े गेंदबाज नतमस्तक हो जाते थे। वीरू ने अपने वनडे करियर में 15 शतक लगाए थे। लेकिन उन्होंने एक भी शतक लगाने के लिए 100 से ज्यादा बॉल का सामना नहीं किया।

पढ़िएःCORONA- पाकिस्तानी में हिंदुओं की मदद कर रहे अफरीदी!

इण्डिया का नाम रोशन करने में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी का काफी अहम योगदान रहा। गांगुली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के खेल में अनगिनत रिकॉर्ड बनाए और आज उनकी हर कोई चर्चा करता है। महेंद्र सिंह धोनी भी काफी शानदार क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इण्डिया को दो बार विश्वकप का खिताब जिताया।

Related News