IPL कैंसिल होगा या नहीं इसी मामले को लेकर आया गांगुली का बयान

img

नई दिल्ली ।। विश्व का सबसे बड़ा खेल आयोजन टोक्यो ओलंपिक-2020 कोविड महामारी की भेंट चढ़कर एक साल के लिए टल चुका है। अब IPL भी इसी राह चल पड़ा है। देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद BCCI पर IPL रद्द करने का दबाव बढ़ गया है।

BCCI ने इस माह की शुरुआत में IPL को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था। उस समय बोर्ड ने कहा था कि टूर्नामेंट की मेजबानी केवल स्थिति में सुधार होने पर किया जाएगा, लेकिन इसमें सुधार होने की जगह स्थिति और गंभीर हो गई जहां भारत में इस वायरस की चपेट में 500 से ज्यादा लोग आ गए हैं।

BCCI प्रमुख सौरभ गांगुली ने कहा गंभीर स्थिति को देखते हुए उनके पास इस मामले में कहने के लिए कुछ नहीं है। पिछले 10 दिनों में कुछ भी नहीं बदला है। ऐसे में मेरे पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है।

किंग्स इलेवन पंजाब के को-ओनर नेस वाडिया ने इस मुद्दे पर अधिक साफगोई दिखाते हुए कहा बोर्ड को वाकई IPL को स्थगित करने पर विचार करना चाहिए। एक प्रमुख खेल आयोजन के तौर पर हमें बड़ी जिम्मेदारी के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने सवाल उठाया मई तक स्थिति अगर सुधरती है, तो क्या आयोजन किया जा सकेगा? फिलहाल विदेशी खिलाड़ियों को आने की अनुमति नहीं है, यह भी आयोजन में बड़ी बाधा साबित होगा।

पढ़िए-अमेरिका का वुहान बन रहा है ये शहर, संक्रमितों की संख्या 30,000 के पार

इससे पहले मंगलवार को बोर्ड ने अफसरों और फ्रेंचाइजी मालिकों की कॉन्फ्रेंस को स्थगित कर दिया गया था। ग्लैमर और चकाचौंध से भरी आठ टीमों की यह टी20 लीग मूल रूप से 29 मार्च को मुंबई में शुरू होने वाली थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से BCCI इस पर अब तक कोई फैसला नहीं कर पा रहा है। BCCI के एक अधिकारी ने कहा अगर ओलिंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित किया जा सकता है, तो IPL उस लिहाज से बहुत छोटा टूर्नामेंट है। सरकार ने वीजा देना बंद कर रखा है। वीजा अनुमति मिलने के बाद ही यह आयोजन हो सकता है।

Related News