बड़ा झटका: महिला Congress की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

img

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) की मुश्किलें काम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के कई दिग्गज नेता अब तक कांग्रेस का साथ छोड़ कर दूसरी पार्टियों का दामन थम चुके हैं। इसी कड़ी में कांग्रस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अब ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी सुष्मिता देव ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। सुष्मिता देव ने सबसे पहले पार्टी का व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ा फिर उन्होंने ट्विटर के बायो में खुद को कांग्रेस का पूर्व नेता बताया है। इसके बाद उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

Congress

गौरतलब है कि सुष्मिता देव लंबे समय से वह पार्टी से नाराज चल रही थीं। असम विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनकी नाराजगी की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। मार्च महीने में तो हालात यह बन गए थे कि असम प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी को खुद सामने आकर सुष्मिता देव के इस्तीफे की अटकलों को खारिज करना पड़ा था। बता दें सुष्मिता देव ने सीट बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

कांग्रेस (Congress) की महिला विंग की प्रमुख सुष्मिता देव ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक संक्षिप्त पत्र में, पूर्व संसद सदस्य ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं, लेकिन उन्होंने कोई विशेष कारण नहीं बताया। उन्होंने कहा, “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपने तीन दशक लंबे जुड़ाव को संजोती हूं.. आपने मुझे जो मार्गदर्शन और अवसर दिए, उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आपका धन्यवाद करती हूं।”

देव दिवंगत दिग्गज कांग्रेसी (Congress) संतोष मोहन देव की बेटी हैं। 2014 में पहली बार सिलचर की पारिवारिक सीट से संसद पहुंची थी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुष्मिता देव तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। हालांकि उन्होंने की तरफ से किए गए किसी भी कॉल या सवालों का जवाब नहीं दिया।

चिंता: Kabul Flights बंद, हजारों भारतीयों समेत तमाम लोगों की जान खतरे में

Related News