बड़ी खबर: मैकडॉनल्ड पर लगा इतना बड़ा जुर्माना, जानिए क्या थी वजह

img

हम सब ने अक्सर बड़ी-बड़ी कंपनियों पर जुमार्ना लगते हुए सुना ही होगा। वहीँ कुछ ऐसा एक बार फिर से हुआ है मैकडॉनल्ड के फ्रैंचाइज पर एक बड़ा जुर्माना लगाया गया है. आपको बता दें कि ये घटा पेरू की है, वहां एक मैकडॉनल्ड फ्रैंचाइज के मालिक पर गुरुवार को 1.78 करोड़ (ढाई लाख डॉलर) का जुर्माना लगाया गया। स्थानीय अधिकारियों ने गंभीर सुरक्षा चूक के चलते दो कर्मचारियों की मौत पर यह कार्रवाई की।

गौरतलब है कि लीमा प्रांत के प्यूब्लो लिब्रे में 15 दिसंबर को मैकडॉनल्ड की रसोई घर की सफाई करते समय दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 18 वर्षीय युवक और युवती थी। पुलिस ने कहा कि सोडा मशीन की सफाई करने के दौरान महिला को बिजली का झटका लगा। उसके सहकर्मी ने उसकी मदद करनी चाही, लेकिन उसे भी करंट लग गया।

वहीं राष्ट्रीय श्रम निरीक्षण प्रबंधन (सुनाफिल) के प्रमुख जुआन कार्लोस ने कहा कि मामले की जांच में मैकडॉनल्ड फ्रैंचाइज की ओर से सुरक्षा में छह गंभीर उल्लंघन पाए गए। इसके बाद फ्रैंचाइज कंपनी एर्कोज डोराडॉस ऑपरेशंस पर करीब ढाई लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। सुनाफिल ने कहा कि कंपनी को पहले ही पता था कि सोडा मशीन खराब है, लेकिन उसने कोई कदम नहीं उठाया।

सुभाष चोपड़ा ने केजरीवाल सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप, इस पैसे में जनता को दिया जा सकता था और लाभ

Related News