जज से लालू ने लगाई गुहार, कहा जल्दी कीजिए फैसला तो जज ने कहा आप अच्छे अधिकारी…

img

नई दिल्ली ।। चारा घोटाले में झारखंड के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में सजा काट रहे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद को अब रंगों के त्योहार (होली) की याद आने लगी है। होली सिर पर है, ऐसे में उनकी चिंता है कि कहीं रंगों का त्योहार भी सलाखों के पीछे ही न गुजर जाए।

दरअसल, अपने परिवार के बीच होली खेलने की ललक में उन्होंने गुरुवार को कोर्ट से शीघ्र निर्णय का अनुरोध किया। कोर्ट में लालू ने कहा कि होली के पहले जजमेंट कर दीजिए सर, कम से कम हम लोग होली तो मना लेंगे। तो वहीं जज ने कहा कि जल्द ही फैसला होगा। आपसे गलती यह हुई है कि आप अच्छे-अच्छे अधिकारी नहीं रखते थे।

पढ़िए- तेजस्वी जल्द बन सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री, इतने मुस्लिम MLA का फैसला…

लालू ने आगे कहा कि सिस्टम बहुत गड़बड़ है सर, तो जज ने कहा कि आप लोग चाहेंगे तो सब सिस्टम ठीक होगा। अचानक कोडरमा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव की हत्या की बात भी न्यायलय में उठी। इस पर जज ने कहा कि मंत्रियों को लाल बत्ती भी खत्म कर दी गई है।

पढ़िए- नीतीश कुमार के 21 विधायकों ने तेजस्वी से साधा संपर्क, कहा लालू हमारे नेता हैं

इस पर लालू ने कहा कि अच्छा हुआ सर, लाल बत्ती से खतरा भी होता है। बॉडीगार्ड घटना के पहले ही भाग जाता है। लालू ने आगे कहा कि चाईबासा कोषागार से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 20A/96 में हड़बड़ी में न्याय हुआ है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

Óñ¡Óñ¥Óñ£Óñ¬Óñ¥ Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ Óñ¿ÓÑç Óñ«ÓÑüÓñ▓Óñ¥Óñ»Óñ« Óñ©Óñ┐ÓñéÓñ╣ ÓñöÓñ░ Óñ«Óñ¥Óñ»Óñ¥ÓñÁÓññÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñåÓñ¬ÓññÓÑìÓññÓñ┐Óñ£Óñ¿Óñò ÓñÂÓñ¼ÓÑìÓñªÓÑïÓñé ÓñòÓñ¥ Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ»ÓÑïÓñù, ÓñÁÓñ┐ÓñºÓñ¥Óñ¿Óñ©Óñ¡Óñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ«ÓñÜÓñ¥ Óñ╣ÓñíÓñ╝ÓñòÓñéÓñ¬

Related News