Boyfriend ने शादी से मना किया तो लड़की ने खा लिया जहर, अस्पताल में हुई दोनों की शादी

img

क्राइम डेस्क. महाराष्ट्र के पुणे में एक लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश तब की जब उसके बॉयफ्रेंड ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद लड़की की हालत खराब होने के बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद लोगों ने मजबूरन लड़के की शादी लड़की से करवा दी।

बताया जा रहा है 27 नवंबर को महिला ने अपनी जिंदगी समाप्त करने के लिए जहर खा किया था। जिसके बाद महिला और उसके बॉयफ्रेंड सूरज नलवाडे का विवाह कराया गया, लेकिन विवाह के तुरंत बाद सूरज नलवाडे फरार हो गया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ कथित तौर पर बलात्कार का मामला भी दर्ज कराया। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज पर उसके साथ अंतरंग होने के लिए भी मजबूर करने का आरोप लगाया।

अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि सूरज ने उसे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद महिला ने सूरज को उससे शादी करने के लिए कहा था। महिला के अनुसार सूरज ने यह कहते हुए उसके विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि, वह एक नीची जाति की है। जिसके बाद महिला ने जहर खा लिया। मामले से परिचित एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जब एक स्थानीय संगठन के सदस्यों को घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने सूरज को पकड़ लिया और उसे अस्पताल ले गए जहां पीड़िता को भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें- जहरीली हवा से बचने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान! वरना हो सकती है ये घातक बीमारीयां

यह भी पढ़ें- हैदराबाद एनकाउंटर: पुलिस ने जारी की घटनास्थल की ये पहली तस्वीर, चारों आरोपियों के शव मौजूद

Related News