Cabinet Secretary Rajiv Gauba को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एक वर्ष का कार्यकाल बढ़ाया

img

नई दिल्ली: कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजीव गौबा (Cabinet Secretary Rajiv Gauba) आईएएस को कैबिनेट सचिव के रूप में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। कैबिनेट सचिव के रूप में राजीव गौबा का कार्यकाल 30 अगस्त को पूरा हो रहा है। इस संबंध में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक, कैबिनेट सचिव को एक वर्ष की अवधि के लिए सेवा में विस्तार को मंजूरी दी गई ।

झारखंड कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी

शनिवार देर रात जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने झारखंड कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजीव गौबा (Cabinet Secretary Rajiv Gauba) को 30 अगस्त के बाद एक साल की अवधि के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में सेवा विस्तार देने को मंजूरी दी है।

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम बनाने में गौबा की अहम भूमिका मानी जाती है, जिसके अनुसार संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत तत्कालीन राज्य को दिए गए विशेष दर्जे को खत्म कर जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया। उन्होने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में सचिव और गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं दी हैं। (Cabinet Secretary Rajiv Gauba)

पंजाब में जन्मे गौबा ने पटना विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक किया था। उन्होंने 2016 में केंद्र सरकार में सेवा के लिए लौटने से पहले 15 महीने तक झारखंड में मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था। उन्होंने चार साल तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बोर्ड में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। (Cabinet Secretary Rajiv Gauba)

Farmani Naaz Studio : सोशल-मीडिया ‘हर-हर शंभू’ चर्चा का विषय, गाने वाली का 1 करोड़ का स्टूडियो

Subex Share Price : मुकेश अंबानी के 5 दिन में 65% चढ़ा यह स्टॉक, डील होते ही रॉकेट बना शेयर, ₹43.90 पर पहुंचा भाव

Disha Patani Insta ने शेयर किया बीच डे वीडियो:समुद्र की लहरों के बीच वॉक करती नजर आईं एक्ट्रेस, फैंस बोले- खूबसूरत

Lauki Halwa Recipe: बेहद फायदेमंद होती है लौकी, व्रत में भी खाई जा सकती है, जानें बनाने का तरीका

Related News