Chandra Grahan 2021: इस तारीख को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, ये लोग रहें सावधान

img

हिन्दू पंचांग के अनुसार साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 (Chandra Grahan 2021) को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 11 बजकर 30 मिनट पर लगेगा। चंद्र ग्रहण का समापन शाम 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। इस साल अब तक दो ग्रहण लग चुके हैं। इस वर्ष कुल चार ग्रहण का योग बना हुआ है जिसमें से दो ग्रहण लग चुके हैं जबकि दो अभी बाक़ी हैं। वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगा था। इसके ठीक 15 दिन बाद साल का दूसरा ग्रहण लगा था जो सूर्य ग्रहण के रूप में लगा था।

Chandra Grahan 2021

सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगा था। अब इस साल का तीसरा ग्रहण (Chandra Grahan 2021) लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार लगने वाले चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक नियमों का पालन नहीं किया जाएगा क्योंकि इस चंद्र ग्रहण को आंशिक यानि उपछाया माना जा रहा है। ज्योतिष कहते हैं कि जब उपछाया ग्रहण होता है तो सूतक नियमों का पालन नहीं किया जाता है।

सूतक नियमों का पालन पूर्ण ग्रहण की स्थिति में ही किया जाता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक चंद्र ग्रहण से 09 घंटे पूर्व सूतक काल आरंभ होता है। सूतक लगने के बाद कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सालह दी जाती है। इस दौरान उन्हें भगवान का स्मरण करना चाहिए। (Chandra Grahan 2021)

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि 19 नवंबर 2021 को जब चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021) लगेगा उस दौरान बृहस्पति ग्रह मकर राशि में मौजूद रहेंगे। इस दिन कृत्तिका मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी और नक्षत्र भी कृत्तिका रहेगा। मकर राशि गुरु की नीच राशि मानी गई है। चंद्र ग्रहण के दिन गुरु, शनि देव के साथ युति बनाएंगे। गुरु यानि बृहस्पति जब मकर राशि में आते हैं तो इस दौरान नीच राजयोग भंग की स्थिति बनती है। मकर राशि के जातकों को इस दिन विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Bigg Boss season 15: कंटेस्टेंट पर लगी मुहर, दर्शकों का मनोरंजन करेगा ये मशहूर एक्टर

Related News