चाइना ने दिया अमेरिका को तगड़ा झटका, ईरान संग परमाणु डील तोड़ने से॰॰॰

img

बिजिंग॥ ईरान को लेकर चाइना ने अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प को बड़ा झटका दिया है। चाइना ने ईरान के साथ किए गए परमाणु डील को समाप्त करने और नई डील करने की अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। चाइना ने कहा कि ईरान के साथ परमाणु डील बड़ी मुश्किल से हुई थी, जिसको संयुक्त राष्ट्र ने भी मंजूर किया है। लिहाजा अब सभी पक्षकारों को ईरान के साथ किए गए परमाणु सौदे को मानना चाहिए।

चाइना के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि मध्य एशिया में तनाव की जड़ US का ईरान के साथ परमाणु डील से पीछे हटना है। ईरान के साथ हुई परमाणु डील को ज्वॉइंट कंप्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन के नाम से भी जाना जाता है। साल 2015 में ईरान के साथ हुई इस परमाणु डील में अमेरिका, चाइना, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और जर्मनी शामिल थे।

ईरान के साथ परमाणु डील में शामिल रहे 6 में से पांच देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य हैं, जिनमें US, चाइना, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन शामिल हैं। सिर्फ जर्मनी ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं हैं। ये परमाणु डील ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए किया गया था। हालांकि डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के प्रेसिडेंट बनने के बाद ईरान के साथ हुई परमाणु डील से US को अलग कर लिया था।

पढ़िए-पाकिस्तान रच रहा नई साजिश, आतंकी की जगह हमले के लिए भेजेगा ये चीज़

Related News