img

आंखों से निकलता आंसुओं का सैलाब। गले से उठती चीखें। सवाल पूछते हैं। आखिर उसका गुनाह क्या था? उनकी दुनिया क्यों उजाड़ दी गई? क्यों उनके अपने को छीन लिया गया? ये वो सवाल हैं जिनके जवाब शोक में डूबा ये परिवार चाहता है।

मामला उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का है। बताया जा रहा है कि मृतक वकील शर्मा गांव में मजदूरी करते थे। उनसे गांव के ही विजय और अजय पाल ने धान की रोपाई के लिए कहा था। लेकिन वकील शर्मा ने रोपाई से मना किया तो दबंगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से वकील शर्मा की हालत खराब हो गई। नतीजा उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

संबंधों से कमजोर रहने पर मारे गए राजीव कुमार नाम नहीं रहे हैं। वकील शर्मा की मौत से परिवार गम और गुस्से में है। परिजनों के आंसू थम नहीं रहे। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 

--Advertisement--