
नई दिल्ली।। देश में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष को प्रथम पंक्ति के स्थान पर छठी
पंक्ति में बैठाया था। इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष को हमेश प्रथम पंक्ति में स्थान
मिलता रहा है। सीट विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों से
संविधान की रक्षा की अपील की है। गौरतलब है कि मोदी सरकार द्वारा गणतंत्र
दिवस समारोह में प्रथम पंक्ति में स्थान न दिये जाने के बाद राहुल गांधी की यह
अपील सामने आई है।
75 साल का यह शख्स, राहुल गांधी के चश्मे की करता है पूजा !
कांग्रेस अध्यक्ष ने tweet कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए एक खत लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हमको संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को याद करना चाहिएये। उन्होंने देश के लोगों से आपसी भाई-चारा बरकरार रखते हुए संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सुनिश्चित करने की अपील की।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे युवा देश के इतिहास में इन मूल्यवान प्रतिबद्धताओं की पहले से कहीं अधिक रक्षा किये जाने की आवश्यकता है। इस गणतंत्र दिवस पर हमें आजीवन चलने वाली शपथ को दोहराना चाहिये और अपने संविधान की रक्षा करनी चाहिये। उन्होंने देशवासियों से कहा कि जब कभी भी भारत का संविधान खतरे में पड़े, तो इसकी एकजुटता के साथ रक्षा की जानी चाहिये।
राहुल गांधी ने कहा- गुजरात चुनाव में सामने आया बीजेपी का ये असली चेहरा
प्रथम पंक्ति में राहुल को स्थान ने दिये जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता खासा
नाराज हैं। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते
हुए कहा है किअगर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पहली पंक्ति पर जगह मिल
सकती है, तो राहुल गांधी को क्यों नहीं?
राहुल गांधी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मामले ने चुनाव आयोग की किरकिरी, कांग्रेस ने…
बता दें कि इसके पहले कांग्रेस चाहे सत्ता में रही हो या न रही हो, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष को हमेशा प्रथम पंक्ति में जगह मिलती रही है। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रमुख हैं और अब तक विपक्षी दल के प्रमुख को पहली पंक्ति में ही सीट मिलती रही है।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा आसियान नेता और भारत के लोगों के सामने कांग्रेस पार्टी और इसके अध्यक्ष को नीचा दिखाना चाहती हैं। इस तरह वह यह बताना चाहते हैं कि उनकी (राहुल) और कांग्रेस पार्टी की कोई अहमियत नहीं रह गई है।