सोना बेचने वालों के लिए अच्छी खबर, खूब होगा फायदा, आज इतने हो गए हैं दाम

img

नई दिल्ली॥ रूपए की विनिमय दर में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में तेजी के बाद बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 187 रूपए उछल कर 39,053 रूपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। शनिवार को गोल्ड 38,866 रूपए प्रति 10 ग्राम पर था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी तथा डालर के मुकाबले रूपए की विनिमय दर गिरने के मिले जुले प्रभावों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 187 रूपए मजबूत हो गया। बताया जा रहा है कि सोना बेचने वालों को फायदा हो सकता है। ऐसा सोना विश्लेषकों का मानना है।

दिन के व्यापार के दौरान अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर चल रहा था। चांदी भी 495 रूपए के सुधार के साथ 46,499 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। इससे पिछले कारोबारी दिवस में दिन सिल्वर 46,004 रूपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में गोल्ड मजबूत हो कर 1,484 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.36 डॉलर प्रति औंस के भाव पर चल रही थी।

पढ़िए-अब 2 दिन ज्यादा चलेगी बैटरी, WhatsApp में मिलेंगे ये 2 नये फीचर

Related News