img

सभी जानते हैं कि लाल रंग के सिलेंडर में एलपीजी गैस यानी लिक्वीफाइड पेट्रोलियम गैस होती है। हालांकि किचन में इन रेड सिलिंडर के अलावा white, black औऱ blue रंग के सिलिंडर भी होते हैं। अब प्रश्न उठता है कि इन भिन्न भिन्न कलर के सिलेंडरों में असल में कौन सी गैस भरी होती है? तो आइए जानते हैं-

दरअसल दुनिया में एलपीजी के अलावा और भी कई तरह की गैस का यूज होता है। लाल रंग के सिलेंडर में एलपीजी गैस भरी जाती है, इस गैस का इस्तेमाल सिर्फ किचन में खाना बनाने के लिए किया जाता है। मगर इसके अलावा और भी कई तरह की गैसें हैं, जो मानव जीवन को जीने योग्य बनाती हैं।

LPG से बहुत पहले सिलेंडर में ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन और हीलियम गैस भी भरी जाती थी। इस गैस सिलेंडर को भरना बहुत ही आसान है। मगर अगर ये सभी गैस सिलेंडर एक ही रंग के हों तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। क्योंकि अगर एक ही कलर के ऐसे सिलिंडर मिला दिए जाएं तो कोई भी यह पहचान नहीं पाएगा कि किस सिलिंडर में कौन सी गैस भरी हुई है. यही कारण है कि सिलेंडर का रंग गैस के हिसाब से तय होता है। ताकि उस रंग से गैस की जल्दी पहचान की जा सके.

जानें किस रंग के सिलेंडर में कौन सी गैस होती है?

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि लाल रंग के सिलेंडर में एलपीजी गैस यानी तरलीकृत पेट्रोलियम गैस भरी जाती है। इस गैस का इस्तेमाल हम किचन में खाना बनाने के लिए करते हैं। सफेद सिलेंडर की बात करें तो सफेद सिलेंडर में ऑक्सीजन भरा होता है। अस्पतालों में मुख्य रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल होता है।

इसी तरह, काले सिलेंडर में नाइट्रोजन होता है। इसका उपयोग आइसक्रीम बनाने और टायरों में भरने के लिए किया जाता है। साथ ही ब्राउन सिलिंडर की बात करें तो इसमें हीलियम गैस भरी जाती है, जिसे गुब्बारों में भरा जाता है. नीला सिलेंडर नाइट्रस ऑक्साइड गैस से भरा होता है, जिसे 'लाफिंग गैस' भी कहा जाता है। साथ ही, ग्रे सिलेंडर में कार्बन डाइऑक्साइड होता है।

 

 

--Advertisement--