img

पंजाब ।। राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत एक बार फिर चर्चा में आई है। हनीप्रीत को एक बार फिर राम रहीम की याद आई और उसने अंबाल सेन्ट्रल जेल से शिफ्टिंग की अर्जी है। हालांकि, जेल मंत्री ने इस मामले पर कुछ और ही बयान दिया है।

दरअसल, मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि हनीप्रीत ने अंबाला सेंट्रल जेल से किसी अन्‍य जेल में शिफ्ट करने की अर्जी दी है। लेकिन, उन्‍हाेंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह किस जेल में शिफ्ट होना चाहती है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनीप्रीत ने अर्जी में सुनारिया जेल का विकल्प दिया है।

पढ़िेए- आग की तरह फैल रही है ये भयानक बीमारी, अबतक 294 लोगों की मौत, इलाज करने गई टीम के साथ हो गया ऐसा कांड

इस जेल में गुरमीत राम रहीम को रखा गया है। इससे पहले गुरमीत ने भी हनीप्रीत को सुनारिया जेल में लाने की मांग की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। जेल मंत्री पंवार ने कहा कि हनीप्रीत के आवेदन की आइजी स्तर के अधिकारी से जांच कराई जाएगी। यदि जेल ट्रांसफर करने का आधार सही मिला तो अदालत के जरिए इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

वहीं, गुरमीत राम रहीम को पेरोल दिए जाने के मामले पर जेल मंत्री ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई अर्जी रिकॉर्ड में नहीं आई है। यदि वह आवेदन करता है तो उसकी पुलिस वेरीफिकेशन कराई जाएगी और उसी के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा। पंवार ने कहा कि जेल में गुरमीत राम रहीम का व्यवहार संतोषजनक है और वह आम कैदियों की तरह सजा काट रहा है। उसके गलत आचरण की कोई शिकायत जेल प्रशासन को अब तक नहीं मिली है। अब देखना यह है कि क्या हनीप्रीत को राम रहीम के जेल में शिफ्ट किया जाता है या फिर कहीं और भेजा जाएगा।

फोटो- फाइल