हनीमून पर खुली पति की पोल, सच्चाई जानकर पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

img

उत्तर प्रदेश॥ आगरा के महिला थाना में एक लड़की ने पति के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज कराया है। उसका इल्जाम है कि होटल में Honeymoon (हनीमून) पर पति ने खुद को समलैंगिक बताया और कहा कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित है।

इतना ही नहीं उसने दुल्हन की जान लेने की कोशिश की। ससुरालियों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी मई 2019 को अलीगढ़ रोड, हाथरस निवासी युवक से हुई थी। युवक डॉक्टर है। पीड़िता के मुताबिक विवाह में 30 लाख रुपए खर्च किए थे। इससे भी ससुराली खुश नहीं थे। शादी के बाद इसको लेकर ताने मारते थे। दो दिन बाद पति कुल्लू मनाली Honeymoon (हनीमून) पर ले गया। यहां एक होटल में ठहराया।

लड़की ने लगाए ये इल्जाम

दुल्हन का इल्जाम कि पति ने होटल में उसके साथ मारपीट की। घूमने के दौरान पहाड़ से गिराने की कोशिश की। वह बच गई। होटल में आने पर भी धमकियां दीं। इस दौरान पति ने बताया कि वह समलैंगिक है। इसका विरोध करने पर मारपीट की। फोन तोड़ दिया। गला दबाने की कोशिश की। होटल कर्मचारियों ने उसको बचाया। सूचना पर मनाली पुलिस आ गई।

पुलिस ने पति से भी बात की। उस वक्त मामला शांत हो गया। इसके बाद दोनों Honeymoon (हनीमून) से वापस आ गए। ससुराल आने के बाद लड़की मायके चली गई। अगस्त 2019 में ससुरालियों ने घर आकर दस लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। केस में परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई। लेकिन समझौता नहीं हुआ।

दुल्हन ने 11 सितंबर को महिला थाना में पति के विरूद्ध केस दर्ज कराया। इसमें उसने पति पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

 

Related News