नई दिल्ली॥ अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम इंडिया से होगा। गत चैंपियन इंडिया और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच यह मुकाबला चार फरवरी को पोटचेफ्सट्रूम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने मंगलवार (28 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था।

यहां बता दे कि गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों के भी उपयोगी प्रदर्शन से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा (64) की अर्धशतकीय पारी से पाकिस्तान ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया।
शुक्रवार के मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 189 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान ने 41.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए कप्तान फरहान जखील ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर खान ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।
पढ़िए-मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने किया खुलासा, अंतिम ओवर में कोहली-बुमराह ने कही थी ये बात
टारगेट का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के लिए हुरैरा ने 64 रन बनाए जबकि दूसरे सालमी बल्लेबाज हैदर अली ने 28 रन का योगदान दिया। कासिम अकरम (नाबाद 25) और मोहम्मद हारिस (नाबाद 29) ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की। अब पिछले चैंपियन टीम इंडिया और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच यह मुकाबला आगामी चार फरवरी को पोटचेफ्सट्रूम में खेला जाएगा।
_812484951_100x75.png)
_1956311674_100x75.png)
_1345630049_100x75.png)
_802961645_100x75.png)
_569493982_100x75.png)